बिधूना: ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित फर्रुखाबाद निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऐरवाकटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार औरैया: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त नितिन पुत्र निरोत्तम राठौर (निवासी ज्यौना, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद) को छिबरामऊ रोड पर अपना ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।