एलिवेटिड रेलवे ट्रैक-स्टेशन व सिख म्यूजियम कुरुक्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : सुभाष सुधा
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक-स्टेशन व सिख म्यूजियम बड़ी सौगात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों जोरों से की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनने से शहर के नागरिकों में काफी खुशी बनी हुई है। शहर का हर वर्ग 17 जुलाई का आने का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। कार्यक्रम के लिए शहर का भव्य तरीके से सजाया जाएगा, आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जाएगा।