विदिशा नगर: सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए पूरनपुरा साढे तीन नंबर गली निवासी 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत,कराया पीएम
सिविल लाइन थाना के पूरनपुरा गली नंबर साढे तीन में रहने वाले 25 वर्षीय गोलू कुशवाहा शनिवार शाम 7 बजे अपने घर की सीढ़ियों के नीचे घायल अवस्था मे पड़े थे। सूचना मिलने के बाद आसपास लोग एकत्रित हुए उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे विरोध घोषित कर दिया रविवार दोपहर 1 बजे पीएम कराकर शव परिजन को सौपा।