राजगढ़: हमीरवास पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग कर ठगी करने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 91 फोन और वाईफाई सेटअप जब्त
Rajgarh, Churu | Jul 5, 2026 हमीरवास थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए एजीटीएफ प्रभारी अभिजीत पाटिल आईपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी राय सिंह सुथार के नेतृत्व में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मकानों पर छापा मारकर 91 मोबाइल फोन, 38 चार्जर, वाईफाई सेटअप और चार्जिंग बोर्ड जब्त किए हैं। यह जिले की बड़ी कार्रवाई है।