मेहनगर: ओझौली में ससुराल में पीड़िता को दहेज के लिए मारपीट कर भगाया, पीड़िता की तहरीर पर पति सास ससुर समेत 5 पर FIR दर्ज
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पीड़िता ने दर्ज कराया है। शर्मिला पुत्री कुबेर राम निवासी ग्राम सोनीसा पो कोलौरा थाना रानीपुर जिला मऊ की मूल निवासी है। शर्मिला की शादी 14 जुलाई 2023 को योगेश कुमार पुत्र अमरजीत राम निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर से हुई थी। पीड़िता लगभग 7 माह साथ रही। अचानक से पीड़िता के परिवार के लोग दहेज मांगने लगे ।