दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के लाभारी मोड़ से खनन विभाग ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज किए
रविवार को हजरतपुर थाना क्षेत्र के लाभारी मोड़ से खनन विभाग ने जेसीबी सहित ट्रेक्टर ट्राली सीज किए है। बताया जा रहा कि देर रात खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने छापामारी की है। जिसमें मिट्टी भरने वाली एक मशीन जेसीबी और एक ट्राली को जप्त किया है। खनन अधिकारी ने जेसीबी सहित सभी उपकरण हज़रतपुर थाने लगाकर खड़े कराया है अग्रिम कार्यवाही चल रही है।