सांगानेर: कालवाड़ रोड पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने फर्जी विधायक लिखी गाड़ी को पकड़ा, ड्राइवर ने ₹20,000 की रिश्वत देने की कोशिश की
जयपुर शहर में वीआईपी कल्चर का रौब झाड़ने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति पर ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर कालवाड़ रोड पर सख्त कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी की गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आया है। हालांकि हाथोज इलाके में मंगलवार शाम पुलिस की विशेष चेकिंग के दौरान एक कार को जब्त किया था। वहीं कार चालक ने पुलिसकर्मी को रिश्वत देने की कोशिश भी की ।