बरेली: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जबरन निकाह के मामले में एसएसपी के आदेश पर प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज
किला क्षेत्र की युवती ने पीलीभीत के युवक पर दुष्कर्म और जबरन निकाह का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद प्रेमनगर थाने में केस दर्ज हुआ। युवती का आरोप है कि पीलीभीत के मोहल्ला पंजाबियान निवासी सैफ शम्सी उर्फ शाना ने नौकरी का झांसा देकर उसे कोहाड़ापीर बुलाया। वहां रुमाल में नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और कार में पीलीभीत ले गया।