अकबरपुर: अकबरपुर में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 350 गर्भवतियों की निशुल्क जांच की गई
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत मंगलवार को 10:00 से अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श तथा विभिन्न चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गईं।