कोल: सिंधौली के निकट स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, 2 बच्चे घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Koil, Aligarh | Aug 14, 2025 सिंधौली के निकट स्विफ्ट कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। 35 वर्षीय सुरेश गुरुवार सुबह अपनी बेटी और बेटे के आधार कार्ड बनवाने जा रहे थे। सिधौली के निकट स्विफ्ट कार सवार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।