पटना ग्रामीण: रुस्तमगंज के पास स्कूल से लौटने के दौरान अपराधियों ने प्रिंसिपल को मारी गोली मौके पर हुई मौत
पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में देर शाम अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान ममरेजपुर गांव निवासी महेश मोची के रूप में हुई है।महेश मोची उच्च विद्यालय फतेहपुर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे।इस बीच घात लगाए अपराधियों ने रुस्तमगंज के पास बैक टू बैक पांच गोली मारी।