पटना ग्रामीण: ₹50 लाख कैश की सुचना पर रामकृष्ण नगर कोचिंग संचालक को अगवा करने पहुँचे 2 किडनैपरों को लोगों ने की पिटाई,पुलिस पर भी हमला
पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग संचालक को अगवा करने पहुंचे 2 किडनैपर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को NMCH में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-112 टीम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें चालक और एक महिला अधिकारी घायल हो गए।