पटना ग्रामीण: बिहार म्यूजियम में लगाई गई प्रदर्शनी, द्रौपदी चीरहरण का दिखा मॉडर्न नमूना
गुरुवार को बिहार म्यूजियम में प्रदर्शनी लगाई गई है। मल्टीपर्पस हॉल में कलाकार गणेश खेत्रीवाल की फोटो प्रदर्शनी और म्यूजियम के अस्थाई एग्जिबिशन हॉल में रत्नाबली कांत की पेंटिंग और मूर्ति प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने किया। दोनों कलाकारों के नेतृत्व और कृतित्व पर प्रकाशित कैटलॉग का लोकार्पण भी किया गया।