गोला: बड़हलगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, आरोपी फरार
Gola, Gorakhpur | Apr 26, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कसाब टोला में शनिवार रात आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। कसाब टोला लालगंज निवासी लक्ष्मण गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई जितेंद्र के साथ घर के पास बातचीत कर रहे थे।