हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश ढाबे पर फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश ढाबे पर आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।