आगरा: गुटखा खाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, मामला पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, काउंसलर ने दी जानकारी
गुटखा खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, मामला परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुंचा, जहां काउंसलर ने पति-पत्नी की काउंसलिंग की तो पति का कहना था कि यह मेरी जेब से गुटका निकाल कर खा जाती है, वही पत्नी का कहना है कि उनके दो बच्चे हैं और यह खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं, काउंसलर ने दोनों की काउंसलिंग की और समझौता करा कर घर भेज दिया है।