आगरा: नाबालिग से दुष्कर्म और तांत्रिकों द्वारा मानव तस्करी में शामिल चार लोग गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल
आगरा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन महिलाएं हैं। दो तांत्रिकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन महीने पहले सैंया की रहने वाली किशोरी जगदीशपुरा में रिश्तेदारी में एक शादी में अपनी दादी के साथ शामिल हुई थी।