आगरा: ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे विदेशी पर्यटक, पुलिस ने की पूछताछ
आगरा में ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो विदेशी पर्यटक घुस गए और यमुना किनारे ट्राइपॉड लगाकर ताजमहल का वीडियो बनाने के साथ फोटो शूट किया।गाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विदेशी पर्यटकों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।दो विदेशी पर्यटकों के साथ मुंबई का एक युवक घूमने आया था।