आगरा: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर बिना शू कवर पहुंचे स्कूली छात्र, सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई
मंगलवार सुबह ताजमहल के मुख्य मकबरे पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूली छात्रों का एक समूह बिना शू कवर के प्रवेश करता दिखा। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर प्रवेश के लिए शू कवर पहनना अनिवार्य है, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी साफ तौर पर नजर आई। छात्रों को बिना शू कवर के ही मुख्य गुंबद पर जाने की अनुमति दी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।