शाजापुर: बेरछा रोड स्थित गरीब बस्ती में समाजसेवी लोगों द्वारा गरीब, निराश्रित लोगों को वस्त्र भेंट कर भोजन कराया गया।
समाजसेवी लोगों द्वारा बेरछा रोड स्थित गरीब बस्ती में पहुंचकर गरीब, निराश्रित लोगों को वस्त्र भेंट करते हुए भोजन कराया गया। समाजसेवी अर्पित शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा रविवार को बेरछा रोड स्थित गरीब बस्ती में पहुंचकर वस्त्र भेंट करते हुए भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि गरीब निराश्रित लोगों को ढूंढ कर उन्हें वस्त्र भेंट कर भोजन कराया जाता है।