जयपुर: वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस के जवान पर युवती पर खोलता पानी फेंकने का आरोप, आधा शरीर झुलसा
Jaipur, Jaipur | Jun 23, 2026 23 जून दिन मंगलवार शाम 6:00 बजे राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े करने का मामला सामने आया है। जगतपुरा स्थित महल रोड पर फूड कोर्ट संचालित करने वाली खुशबू गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की काफिले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसके ठेले पर रख खोलते पानी को उसके ऊपर फेंक दिया जिसमें गंभीर रूप से झुलस गई।