मांट: मांट के केसी घाट पर नाव हादसे में लापता यश भल्ला उर्फ युवराज का शव देवराहा घाट पर मिला
Mat, Mathura | Apr 13, 2026 शुक्रवार को मांट के केसी घाट पर यमुना में नाव डूबने की बड़ी घटना हुई थी, घटना के बाद 6 श्रद्धांलु लापता हो गए थे सोमवार सुबह आठ बजे करीब यश भल्ला उर्फ युवराज पुत्र राकेश भल्ला निवासी महावीर होम्स जसियां रोड लुधियाना का मांट थाना क्षेत्र में देवराहा घाट के समीप मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।