भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने ड्रग तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती इस्लामी गेट के पास ग्राहक का इंतजार कर रही थी,तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया पूछताछ में युवती ने अपना नाम अक्सा खान उम्र 25 वर्ष निवासी चित्रांश अपार्टमेंट बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा बताया|