बिंदकी: सेलावन गांव के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो भाई और एक बहन घायल, एक भाई व एक बहन को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव के समीप मंगलवार को दिन में 11 बजे ई रिक्शा की टक्कर से एक ही बाइक में सवार धर्मेंद्र यादव उम्र 25 वर्ष उसका बड़ा भाई अरविंद यादव उम्र 27 वर्ष तथा विवाहित छोटी बहन उमा देवी उम्र 19 वर्ष निवासी पर्वत खेड़ा थाना साढ़ कानपुर नगर घायल हो गए। सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें धर्मेंद्र व उमा को रेफर कर दिया।