माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ के जंगल में युवक की हत्या, 5 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई
माण्डलगढ़ के पास जंगल में मिले अज्ञात युवक के शव की 5 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा रखा है और पहचान के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है, जिसने सफेद शर्ट, काली पेंट और काले जूते पहन रखे थे। अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला काटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।