आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम मोडी में रविवार शाम एक कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढह गई। तेजहवाओं के कारण गिरी इस दीवार के मलबे की चपेट में आनेसे घर के बाहर खेल रहे एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीररूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरीमच गई।