बबेरू: बबेरू में अलग-अलग जगह पर सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए चेयरमैन और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
Baberu, Banda | Jun 22, 2026 बबेरू कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड व तहसील परिसर मे सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे चेयरमैन विवेकानंद गुप्त व प्रभाकर नगर के सभासद आकाश चौरसिया के द्वारा रोडवेज बस स्टैंड से लेकर सुंदर कुआ तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया गया वही तहसील पार्क के सुंदरीकरण व कोतवाली रोड मे सी सी रोड निमार्ण क़ो लेकर तहसील परिसर मे भूमि पूजन किया गया।