गिरिडीह: गिरिडीह में 3 केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुई
गिरिडीह हाइ स्कूल समेत 3 केंद्र में रविवार को 5 बजे तक नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। खुद एसपी डॉ. विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ जितवाहन ने पचम्बा बॉयज स्कूल, सर जेसी बॉस एक्सीलेंस स्कूल और गिरिडीह हाई स्कूल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।