उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय असद हाई टेंशन (HT) लाइन की चपेट में आ गया। यह देख उसके 65 वर्षीय दादा बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
पोते को बचाने के प्रयास में दादा भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दादा की मौत हो गई, जबकि घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
.
.
.
.
#Bulandshahr #Khurja #ElectricShock #HTLine #Accident
Fatehabad, Agra | Jul 10, 2026