महरौनी: छायन में टीकमगढ़ से आए असलाहों से लैस लगभग दो दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार, 16 की तलाश जारी
ग्राम छायन में एक परिवार में आपसी तौर पर विवाद हो गया। जहां विवाद की जानकारी मिलने पर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से बाइकों से आए हुए असलाहों से लैस लगभग दो-तीन दबंगों ने गांव में उत्पात मचाते हुए घर में घुसकर मारपीट की। उक्त मामले में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तो वहीं फरार चल रहे 16 आरोपियों की तलाश जारी है।