खोरमपुर पब्लिक स्कूल, खोरमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माता गुरुओं को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर खोरमपुर पब्लिक स्कूल, खोरमपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य और अच्छे संस्कार देने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
"गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं।"
खोरमपुर पब्लिक स्कूल, खोरमपुर की ओर से सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#TeachersDay #खोरमपुर_पब्लिक_स्कूल #खोरमपुर #Begusarai #Matihani #NewsOfBegusarai
Begusarai, Begusarai | Sep 6, 2026