सिकंदरा: जखड़ा गोलीकांड: दो माह बाद भी आरोपी फरार, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Sikandra, Jamui | Apr 20, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना को दो महीने बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।