नवाबगंज: जकरिया में मुसाफिर शाह बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय मेले के तीसरे दिन हुआ कव्वाली का आयोजन
बाराबंकी के मसौली विकास खंड स्थित कस्बा जकरिया में रविवार देर रात करीब 11 बजे मुसाफिर शाह रहमतुल्लाह बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के तीसरे दिन बदायूं से आए मशहूर कव्वाल तस्लीम आरिफ ने अपनी कव्वालियों से समां बांधा।जायरीनों ने रातभर कव्वाली का आनंद लिया। कव्वाल तस्लीम आरिफ ने ख्वाजा साहब की शान में 'रुतबा ए शब्बीर,'दिल को छू गया।