शिवपुरी नगर: रिश्वत नहीं देने पर दूसरी महिला के नाम कर दिया भूमि का नामांतरण, पीड़िता ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम करमई कला निवासी आदिवासी महिला धनिया पत्नी स्वर्गीय हद्दा सेहर ने आज मंगलवार दोपहर साढे 12बजे जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि उसके पति हद्दा सेहर की मृत्यु के बाद उसने अपनी कृषि भूमि के नामांतरण के लिए राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। भूमि ग्राम करमई कला में स्थित है