राजगढ़: अटल सेवा केंद्र के सुरक्षा कर्मियों ने स्थाई सेवा और समान वेतनमान को लेकर जिला कलेक्टर चूरू को सौंपा ज्ञापन
Rajgarh, Churu | May 13, 2026 भारत निर्माण राजीव गांधी अटल सेवा केंद्र में 2013 से कार्यरत सुरक्षा कार्मिकों ने जिला कले€टर चूरू को ज्ञापन सौंपकर समान वेतन और बकाया मानदेय जारी कराने की मांग की है।अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में रामदेव, दयाचंद, जोगीराम, महेन्द्र, बाबूलाल सहित सभी कर्मियों ने बुधवार को कलेस्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। बकाया भुगतान, स्थाई सेवा समान वेतनमान की मांग की है।