बांका: खाना बनाते समय गोड़ाटांड़ गांव में एक बुजुर्ग महिला आग से झुलसी, अस्पताल में उपचार जारी
Banka, Banka | Apr 16, 2026 गोड़ाटांड़ गांव में गुरुवार की सुबह 8 बजे खाना बनाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। बताया जा रहा है कि महिला सुखमनी देवी चूल्हे पर भोजन बना रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।