सासनी: सासनी के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में किया चालान
Sasni, Hathras | Jun 29, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव नगला भूरा में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्त एवं गांव बाँधनू में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 अभियुक्तों को शांतिभंग में चालान कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया है।