पूरनपुर: पिपरिया मझरा में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप, जांच की मांग
पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरिया मझरा की पुलिया के पास मृत गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौकी बलरामपुर पुलिस की मदद से अवशेषों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान जितिन गुप्ता, अर्जुन, गगन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।