महाराजगंज: सऊदी में सड़क हादसे में माधोनगर के युवक की मौत के चार दिन बाद गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पनियरा विकास खंड के माधोनगर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब सऊदी अरब में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुस्लिम अली (37) का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।बताया जा रहा है कि मुस्लिम अली, स्वर्गीय महगू अली के पुत्र