बांदा: खरेई गांव में खेत में पानी लगाकर घर लौटे किसान की हुई मौत, परिजनों ने ठंड से मौत होने की जताई आशंका
Banda, Banda | Jan 9, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेई गांव में खेत पर पानी लगाकर घर लौटे युवा किसान की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेई गांव निवासी था।