सदर: विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में डेयर संस्था ने निकाली जागरूकता रैली
Sadar, Varanasi | Jun 12, 2026 विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में डेयर संस्था द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। करीब 100 बच्चों ने रैली में भाग लेकर बाल श्रम के खिलाफ आवाज बुलंद की और समाज से बच्चों को मजदूरी के बजाय शिक्षा से जोड़ने की अपील की।