अशोकनगर शहर में कल बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में संत रविदास जी की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी दामोदर प्रसाद अहिरवार ने शनिवार की शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे रविदास मंदिर अंबेडकर मोहल्ला से चल समारोह प्रारंभ किया जाएगा।