बैराड़: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। बैराड़ पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर बैराड़ तालाब के नीचे नहर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है।