कन्नौज: जनपद कन्नौज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर के दौरान 1496 मरीजों को मिला लाभ
कन्नौज जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ विनोद कुमार ने बताया इस दौरान 1496 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। 48 गोल्डन कार्ड भी वितरित किए गए हैं।