कन्नौज: काजी टोला मोहल्ला स्थित घर में फांसी पर लटका मिला आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक का शव
कन्नौज में कमरे के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे बैंक की सहायक प्रबंधक का शव लटकता मिला है। सदर के काजीटोला मोहल्ले में किराये पर रहती थी सोनिया। रविवार को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कानपुर के अरौल थानांतर्गत खाटामऊ गांव की मूल निवासी है मृतका सोनिया खन्ना। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।