कन्नौज: जिले में आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर बनाए गये पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का एसपी अमित कुमार आनंद ने किया निरीक्षण
कन्नौज के पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया है। जिले के 10 केंद्रों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सीधी नजर रखी जा रही है। जिले में 17 और 18 फरवरी को लेकर यह कंट्रोल रूम सक्रिय है।