पूर्णागिरि: चम्पावत में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न
बुधवार को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस ट्रायल का उद्देश्य विभिन्न खेल विधाओं में जिले के उत्कृष्ट सिविल सेवा खिलाड़ियों का चयन करना था, जो राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी.एस. खाती ने किया।