मिर्ज़ापुर: नगर पालिका के सभासद के उपचुनाव में बुंदेलखंडी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी 11 मतों से हुए विजयी
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बुंदेलखंडी वार्ड नंबर 36 के नगर पालिका सभासद के उपचुनाव के मतगणना का कार्य जिला कलेक्ट्रेट में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी 709 पर मत पाकर विजई हुए। रवि टंडन 698 मत पाकर दूसरे स्थान पर। सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी 636 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी 11 मतों से जीत दर्ज कराई है।