भिंड: रौन थाना क्षेत्र में महिला की गर्दन में घुसी लकड़ी, मौत
Bhind, Bhind | Jun 4, 2026 भिंड के रौन थाना क्षेत्र में गुरुवार को गर्दन में लकड़ी घुसने से महिला की मौत हो गई। धुसका सरकार हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरे एकलोडिंग वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना में पांच वर्षीय एक बालक घायल हो गया। हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास उस समय हुआ, जब श्रद्धालु वाहन से उतर रहे थे।