इंदौर | विजयनगर थाना क्षेत्र
बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हाई वोल्टेज ड्रामा!
पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच विवाद उस समय सड़क पर आ गया, जब पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ एक्टिवा पर जाते हुए देख लिया। इसके बाद बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि गुस्साए पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालांकि, बीच-बचाव करने के बजाय कई लोग वीडियो बनाते रहे।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से कथित प्रेमी के संपर्क में थी। वहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
#Indore #VijayNagar #IndoreNews #BreakingNews #ViralVideo
Indore, Indore | Jul 31, 2026